फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा सदन में उठाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जूनियर शिक्षक संघ ने शुक्रवार को चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा सदन में उठाने की मांग की। विधायक ने शिक्षकों को विधानसभा में यह मुद्दा रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक विधायक आवास पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बताया कि लंबे समय से सरकारी कर्मचारी व शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सका है। विधानसभा के प्रथम सत्र में ही इस मुद्दे को उठाया जाए, जिससे कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल किया जा सके। ज्ञापन में अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का मानदेय 25 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। विधायक ने भरोसा दिया कि वह शिक्षकों की मांग को उचित पटल पर रखेंगे और निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने वाले में जिला उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, पंकज नगायच, राजेश गुप्ता, प्रशांत सक्सेना, रामसिंह राजपूत, संजय कुमार, रविकरण त्रिपाठी, वृंदावन अनुरागी, रामप्रकाश सोनी समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें