फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में नीलम व उर्मिला की टीम रही विजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें बीएड की छात्रा नीलम व उर्मिला की टीम ने बाजी मारी। जबकि सविता व रोशनी की टीम को दूसरा और राधा व रामदेवी की टीम को तीसरा स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने भारत माता की झांकियां, राष्ट्रीय ध्वज आदि बनाकर मतदान का महत्व बताया।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अभय सिंह भदौरिया ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर सभी से निष्पक्ष मतदान की अपील की। कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमारे देश के कल का भविष्य है। ऐसे कार्यक्रमों से लोकतंत्र मजबूत बनेगा और देश का नाम ऊंचा होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद आरिफ ने कहा कि अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग कर संविधान, देश व समाज को उन्नत बनाने का काम करें। इस मौके पर क्रांति देवी, खालदा बेगम, प्रवीण शर्मा, संदीप खरे, शंभूराजा समेत तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें