फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ने और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक से नदारद श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने उप श्रमायुक्त चित्रकूट धाम मंडल को लिखा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण ने उप श्रमायुक्त को भेजे गए पत्र में बताया कि 14 सितंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की सूचना होने के बावजूद महेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बैठक से नदारद रहे। जिससे श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पाई। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जानकारी पर पता चला कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी बिना किसी सूचना के 10 सितंबर से जनपद से बाहर हैं। जो कि अत्यंत ही खेदजनक है। अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन न करना तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए अनुशासनहीनता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें