दिल्ली से नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा कर लाने वाले युवक समेत लड़की को सोमवार रात सिजहरी गांव से पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची दिल्ली पुलिस दोनों को दिल्ली ले गई। श्रीनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दिल्ली में दर्ज होने के कारण दोनों को दिल्ली भेजा गया ह।
थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी रतीराम पुत्र राकेश अहिरवार के घर सोमवार देर रात दिल्ली पुलिस ने छापा मारा। वहां से पु्लिस को रतीराम और दिल्ली के द्वारका से भगा कर लाई गई नाबालिग लड़की को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष श्रीनगर रामकेवल पटेल ने बताया कि रतीराम दिल्ली में रेडीमेड कपड़ों का काम करता था।
घर के सामने रहने वाली विहार के मदारीपुर निवासी एक नाबालिग लड़की का वह बहला फुसला कर सिजहरी ले आया था। उधर दिल्ली के द्वारका थाने में नाबालिग के पिता ने लड़की को भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। दिल्ली पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सिजहरी पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया।
छह दिन से गायब बालिका को बंधक बनाने का आरोप
महोबा कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस पांच दिन से गायब नाबालिग को ढूंढने में नाकाम रही। पीड़ित ने नबालिग को गांव के ही दबंगों पर बंधक बना गुप्त स्थान में रखे जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में बछेछरकला निवासी भागवती ने बताया कि 26 जनवरी से नातिन दीपा पुत्री जगदीश गायब है। पुलिस ने सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नही की। पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों पर गायब करने का आरोप लगाने के साथ ही हत्या की आशंका भी जताई है।