फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली व इटारसी की टीम

Tue, 18 Nov 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 16 परिचय-हॉकी मैच में गोल बचाने का प्रयास करता गोलकीपर। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। रियासतकालीन कस्बा चरखारी में चल रहे अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को हुए मुकाबले रोचक रहे। मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। दिल्ली की टीम ने इंफाल व इटारसी ने बनारस की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के पांचवे दिन पहला मैच दिल्ली व इंफाल (मणिपुर) के बीच हुआ। दिल्ली ने यह मुकाबला 2-1 जीता। इसी के साथ दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरा मैच इटारसी और बनारस के बीच खेला गया। खेल के दौरान दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर बराबर हमले जारी रखे लेकिन कोई भी टीम विजयी गोल नहीं दाग सकीं। निर्धारित एक घंटे का समय बीतने के बाद मैच का फैसला पैनाल्टी शूट आउट के जरिए हुआ। जिसमें इटारसी की टीम को 2-1 से जीत मिली और इटारसी ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। रैफरी की भूमिका मोहम्मद जावेद, सुनील चौधरी, जावेद खान व अल्ताफ रहे। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को डाकबंगला मैदान में दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें