फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीन केंद्रों पर होगी डीएलएड की परीक्षा

Sat, 25 Oct 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित होने वाली डीएलएड के पहले व तीसरे सेमेस्टर के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पहले सेमेस्टर की परीक्षा 27 अक्तूबर से शुरू होगी जबकि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 अक्तूबर से होंगी। परीक्षा में 1,448 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। शहर के राठ रोड पर स्थित राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और मुख्य मार्ग पर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में डायट समेत जनपद के दूसरे डीएलएड कॉलेज के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर विभागीय अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
डीआईओएस प्रेमचंद ने बताया कि निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा की गाइडलाइन से केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया गया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान सचल दल की ओर से संबंधित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें