फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 29 Apr 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मुनस्यारी में पिकप दुर्घटना में घायल का इलाज करते चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, पनवाड़ी कस्बे में एक मारुति चालक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



मसगांव निवासी मलखान धुरिया (25) पुत्र राजबहादुर धुरिया अपनी पत्नी प्रियंका (22) को महोबा में बीए की परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस लौट रहा था। कबरई के पास वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया। जहां पर मलखान की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल पत्नी का उपचार चल रहा है।


दूसरी घटना कस्बा पाठकपुरा पनवाड़ी के पास घटी। जहां पर बजनापुरा पनवाड़ी निवासी रुद्रकुमार (22) पुत्र गोविंददास शनिवार को अपने घर से पाठकपुरा जा रहा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार मारुति से उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गर घायल हो गया। मारुति चालक ने आनन फानन में उसेे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें