फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत, 10 घायल

Tue, 01 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो महोबा
विज्ञापन
car accident in delhi
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामना निवासी सरमन (70) पुत्र बैजू गांव से महोबा की तरफ आ रहा था। तभी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सरमन की मौत हो गई। प्राइवेट बस स्टैंड निवासी बृजकिशोर (28) पुत्र मुन्ना सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसी तरह संजय नगर लौड़ी निवासी  राकेश (25) पुत्र अंबिका अहिरवार अहिरवार बाइक से ढुडइयन गांव बहन से टीका कराने जा रहा था। तभी गाय से टकराकर सड़क पर पर गिरकर घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमौरा निवासी प्रमोद(18) पुत्र बंटा बाइक से गांव जा रहा था। तभी बाइक गिर जाने से घायल हो गया। धर्मजीत (55), मिहिलाल (56) निवासी अकौना गाय को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन



प्रवीण सिंह (42) पुत्र रमेश निवासी शाहपहाड़ी तिराहा , कुलपहाड़ निवासी मनीष (12), उमादेवी (40) पत्नी विश्वनाथ निवासी चांदो, रामवती (53) पत्नी राम निवासी रूरीकला घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें