फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकाें की मौत

Tue, 01 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। थाना क्षेत्र में मुस्करा मार्ग पर ग्राम सुदामापुरी के पास रविवार शाम बाइकों की आमने- सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई। थाना कबरई के ग्राम पिड़ारी निवासी तरुण पाल (20) पुत्र राजबहादुर की हमीरपुर जिले के कस्बा मुस्करा में गारमेंट की दुकान है। दिवाली की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था कि ग्राम सुदामापुरी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में तरुण पाल के अलावा दूसरी बाइक पर सवार चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिवई निवासी ब्रजेंद्र यादव (26) पुत्र राजेंद्र, धीरेंद्र सिंह (28) पुत्र दृगपाल व मोहित नामदेव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने तरुण पाल, ब्रजेंद्र यादव व धीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया गया। तीनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  मौत की वजह सिर में गंभीर चोट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें