फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हालत बिगड़ने से मौत, एंबुलेंस न आने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के अजनर गांव में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने सूचना के बाद भी एंबुलेंस न आने और इलाज में देरी से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अजनर निवासी गढुआ (70) खेत में रहकर फसल की रखवाली करता था। रात में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टी होने पर वह खेत में ही अचेत होकर गिर गया। कुछ देर बाद जब उसका पुत्र राजेश खाना लेकर खेत में गया तो पिता को अचेत अवस्था में देख इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने वृद्धको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कई बार 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेंस न आने पर परिजन उसे घर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र का आरोप है कि यदि एंबुलेंस आती तो बेहतर इलाज मिल जाता और पिता की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें