फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के मामले तत्काल निपटाएं

सार

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
जनसुनवाई में निर्देश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित सात मामले आए। उन्होंने सभी मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिलाधिकारी सहदेव व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर की उपस्थिति में महिला जनसुनवाई की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न, हिंसा एवं अपराध की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, समाज, परिवार एवं कार्य स्थल पर दर्ज कराएं ताकि जिले में महिला अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डा. सुमन, बीएसए महेश प्रताप सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिलामंत्री बांदा सौरभ गुप्ता, उर्मिला राजपूत, ममता चौरसिया, ज्योति चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें