फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपहाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या को लेकर बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर वक्ताओं ने बेटियों की सुरक्षा और बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

अपर जिला जज सुरेंद्रनाथ ने छात्राओं को प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त विभिन्न विधिक सहायता के बाबत जानकारी दी। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि गरीब वर्ग के लोगों को विधिक साक्षरता की तरफ से मुकदमों की पैरवी के लिए निशुल्क वकील मुहैया कराए जाते हैं।
सिविल जज सीनियर डिवीजन निर्दोष कुमार ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीणांचलों में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाता हैं। इस मौके पर सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को जागरूक किया जाता है। जिससे लोग अपने अधिकारों को समझ सके। संचालन विश्वनाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपहाड़ी की प्रधानाचार्या शबाना अंजुम, कल्पना पाल, अलबीना, जितेंद्र सोनी, दिलीप कुमार साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर दिया जोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें