फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के बेरी गांव में लापता युवक का शव खेत में लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेरी गांव निवासी रमेश सिंह का बेटा संदीप (21) बृहस्पतिवार की शाम घर से कुछ बताए बिना निकल गया। परिजन गांव व रिश्तेदारियों में खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की दोपहर जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो पेड़ से रस्सी के फंदे पर युवक का शव लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चाचा देवेंद्र सिंह ने हत्या की आशंका जता शव फंदे से लटकाने की बात कही। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें