फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धूमधाम से मना उत्तर प्रदेश दिवस, योजनाओं का मिला लाभ

Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर गुरु ने फीता काटकर किया। उन्होंने डीएम मृदुल चौधरी व पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया के साथ स्टालों का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने काली पहाड़ी गांव के किसान गुलाब सिंह को मैंकेजनेशन योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी दी। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर एसपी पलाश बंसल, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार, सीडीओ हरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


12 प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित
महोबा। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील किसान मृदुल चौबे, रामविलाश, हरगोविंद, बृंदावन, काशी प्रसाद, खूब सिंह, हरनारायण, पूरनलाल, जगभान सिंह सेंगर, बृजेंद्र तिवारी, शिशुपाल सिंह व दिनेश कुमार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों की सदस्य जुबैदा, शीला, रंजना, ममता, रजनी यादव व नवनियुक्त बिजली सखी फूलवती, आदिति, सुलोचना, सीमा व मंजू को प्रशस्ति पत्र सौंपा। मनरेगा के तहत 100 दिन कार्य करने वाले श्रमिक सुनीता, कमला, केशर, खेमचंद्र व राजेश को सम्मानित किया। साथ ही बुंदेली भजन कलाकार प्रतीक्षा यादव व आल्हा गायक हीरालाल को सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने बेहतर काम करने वाले सफाई कर्मी गोविंददास, जमुना प्रसाद, रामप्यारी, नारायणदास, राजाराम, अनंत कुमार, ज्योति रैकवार, बद्री प्रसाद, मूलचंद्र, काशी प्रसाद व संतोष कुमार को प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें