फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः संदिग्ध हालात में कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम चितइयन में स्थित एक पहाड़ के नीचे बने कुएं में एक युवक का शव उतराता मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चितइयन निवासी सुखदेव कुशवाहा (36) पुत्र करोड़ा को ढुड़इयन निवासी विनोद विश्वकर्मा बुधवार की शाम पांच बजे गांव के बाहर स्थित पहाड़ के पास ले गया था। वहां पर दोनों ने शराब लेकर पी। रात को जब सुखदेव घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
गुरूवार की सुबह गांव का भगवान सिंह कुएं में नहाने गया तो उसे कुएं में शव उतराता दिखा। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त सुखदेव के रूप में की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्रीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने कुएं से शव निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता करोड़ा का कहना है कि विनोद विश्वकर्मा उसे लेकर गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही उसका पता नहीं चला। सुखदेव के परिवार में पत्नी, पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें