फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने ग्रामीण को किया अधमरा

Tue, 23 Jun 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना पनवाड़ी के ग्राम रिछा में एक सप्ताह पहले दबंगों द्वारा ग्रामीण के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत से नाराज दबंगों ने सोमवार को ग्रामीण को लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीण को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम रिछा निवासी दुलीचंद्र का गांव के ही दबंगों से विवाद हो गया था, जिस पर दबंगों ने उसके साथ अभद्रता कर दी थी। जिसकी तहरीर दुलीचंद्र ने थाना पनवाड़ी में देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिससे दबंग नाराज हो गए और उससे खुन्नस मानकर बदला लेने की फिराक में घूमने लगे। मंगलवार को दुलीचंद्र अपने खेत से वापस घर लौट रहा था, तभी आधा दर्जन दबंगों ने उसे घेरकर उस पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें