फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम कटने जाने पर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड जैतपुर के ग्राम सगुनियामाफ के तमाम ग्रामीणों के नाम काटकर 12 किलोमीटर दूर भटेवरा गांव में जोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाने की मांग की है।  जिस पर डीएम ने डीपीआरओ जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम सगुनिया निवासी शिवदयाल, जयसिंह, गनेशी, रामनाथ, फूल सिंह, मदन, भगवत, हीरालाल सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बाद में डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह ग्राम पंचायत सगुनिया के मूल निवासी है, गांव से ही उनका आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड बना हुआ है। जबकि जिला पंचातय राज विभाग के कर्मचारियों ने उनके नाम काटकर 12 किलोमीटर दूर स्थित भटेवरा गांव में जोड़ दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने विरोधियों से सांठगांठ कर नाम गांव की वोटर लिस्ट से हटा दिए गए है। जिस पर डीएम वीरेश्वर सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें