एनएसएस शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गीत गायन से हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने कई शिक्षाप्रद नारे लगाए। छात्रा उमा भारती ने गीत गर्भ में लेटी नन्ही सी गुड़िया मां को रही पुकार... ,गर्भपात पाप ये सबसे बड़ा है, बेटी रत्नों का घड़ा है... गीत सुनाकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षा अभियान चलाओ शीर्षक पर छात्रा मीना, संगीता, आकांक्षा, ज्योति, ममता आदि ने भाषण के माध्यम से बेटियों की शिक्षा पर बल दिया।
छात्राआें को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या निर्मला खरे ने कहा कि छात्राआें को बेहतर शिक्षा अर्जित कर शिक्षित नागरिक बनकर देश की सेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी मामले में छात्रों से पीछे नहीं हैं। वह अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग कर स्वयं के साथ-साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकती हैं। टीचर सरगम खरे और रामप्यारी ने छात्राओं को समाज में व्याप्त कुरीतियाें को मिटाने का संदेश दिया।