फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सात वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, 210 के चालान

विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 13 परिचय-चेकिंग में कार से काली फिल्म उतारते यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह।
विज्ञापन
महोबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई जबकि 210 अन्य वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में यातायात जागरूकता माह के तहत अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों को बाइक चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने व नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने और जरूरी कागजात साथ रखने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें