जिले में चेकाें का वितरण सही तरीके से न किए जाने से नाराज आधा दर्जन गांवाें के किसान नायब तहसीलदार से भिड़ गए। चैंबर में जाकर किसानाें और नायब तहसीलदार के बीच जमकर नोकझाेंक हुई। बाद में किसानाें को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।
सोमवार को ग्राम कुम्हड़ौरा, श्रीनगर, पवा, शाहपहाड़ी सहित कई गांवाें के किसान चेकें लेने तहसील आए थे। लेकिन कहीं लेखपाल के न मिलने तो कहीं ग्रामीणाें को कम पैसाें की चेकें मिलने से किसान भड़क गए। तहसील में चैंबर में बैठे नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह से भिड़ गए। जिस पर नायब तहसीलदार ने किसानाें को कम पैसे की चेक मिलने की शिकायत पर उन्हें नियमानुसार चेकें दिलाए जाने का आश्वासन देकर मामला निपटाया।