फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड जैतपुर के ग्राम मुढ़ारी में घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग जाने से भगदड़ मच गई। आग बुझाने के लिए एकत्र हुए लोग सिलिंडर फटने के डर से आग बुझाने का साहस नहीं जुटा सके। सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन

ग्राम मुढ़ारी निवासी पप्पू रैक्वार की पत्नी गीता देवी शुक्रवार को घर पर खाना बना रही थी। महिला के ध्यान न देने पर सिलिंडर से हो रहे गैस रिसाव के चलते सिलिंडर ने आग पकड़ ली। महिला चीखती-चिल्लाती हुई बाहर की तरफ भागी। आग की लपटों का उग्र रूप देखकर लोग गैस सिलिंडर के पास तक नहीं पहुंच सके। फोन पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने साहस दिखाते हुए दीवारों की आड़ लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। बालू और पानी लगातार डाले जाने के एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मचारी आग की घटना पर काबू पा सके। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल विभाग को सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग के जवान मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें