फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइकें बरामद

विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 01 परिचय-बरामद बाइकों के साथ पुलिस ​गिरफ्त में आरोपी अभि उर्फ अवि अहिरवार। स्रो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। जो उसने कालपी, कानपुर देहात और नई दिल्ली से चोरी की थीं। साथ ही पुलिस ने चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम महोबा मार्ग पर मदारन देवी मंदिर मोड़ पर सोमवार की देर शाम चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मंदिर की ओर से आ रहा बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभि उर्फ अवि अहिरवार निवासी बगरौन, चरखारी बताया। युवक के पास से एक बाइक बरामद हुई। चेसिस नंबर से मिलान करने व वाहन स्वामी से संपर्क करने पर पता चला कि बाइक चार जून को जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र से चोरी हुई थी। जिसकी प्राथमिकी थाना कालपी में दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक चोरी कर उन्हें बेचता था और मिलने वाले रुपयों से अपने शौक पूरे करता था। तलाशी में आरोपी के पास से चार चांदी के कंगन व एक जोड़ी बिछिया बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसने आरोपियों के साथ दो सितंबर की रात महोबा की ऑफिसर्स कॉलोनी के एक मकान से चोरी की थी। जिसके यह आभूषण हैं। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से दो अन्य बाइकें बरामद हुईं। जिनका वाहन पंजीयन कानपुर देहात और नई दिल्ली पाया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर यूपी-एमपी के थानों में आठ मुकदमे में दर्ज हैं। बरामद बाइकों के बारे में संबंधित जनपदों के थानों से समन्वय स्थापित कर सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 22 एमएएचपी 01 परिचय-बरामद बाइकों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी अभि उर्फ अवि अहिरवार। स्रो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें