फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिल्ली से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर में पुलिस लाइन मार्ग पर चल रहे नवीन जनपद न्यायालय भवन निर्माण कार्य स्थल के पास सोमवार की रात दिल्ली से लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चांदो निवासी कृष्णा पाल (19) दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। परिवार में मां रनिया, भाई रामखिलावन और बहन मोहिनी है। जो पुलिस लाइन मार्ग पर चल रहे न्यायालय के निर्माण में काम कर रही हैं। सोमवार की शाम वह दिल्ली से ट्रेन से घर लौटा था। बाद में वह परिवार के पास चला गया। रात को वह परिजनों के साथ भोजन कर सो गया। देर रात उसने टिनशेड से बेल्ट से फंदा लगा लिया। सुबह जब परिजन जागे तो युवक को फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का भाई घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता सका। उधर, कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें