फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन नाथ जू मंदिर की संवरेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले चरखारी में मंदिर और तालाब सुंदरता को संजोए हुए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने चरखारी के गोवर्धन नाथ जू मंदिर परिसर एवं कोठी ताल, जय सागर तथा बंसिया ताल का निरीक्षण किया। मंदिर के सुंदरीकरण के लिए जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंदिर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका केके सोनकर को निर्देशित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पालिका योजना के तहत मंदिर परिसर की बाउंड्रीवाल के चारों तरफ अशोक के पेड़ लगवाएं तथा मंदिर परिसर में पौधरोपण व सुंदरीकरण का कार्य कराएं। उन्होंने तालाबों तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जो को हटवाने हेतु उपजिलाधिकारी चरखारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी चरखारी पीयूष जायसवाल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका चरखारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें