फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे

विज्ञापन
बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देते प्लेबैक सिंगर अल्ताफ राजा। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर चल रहे नौ दिवसीय बुंदेलखंड शौर्य उत्सव का रविवार की रात समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित एक शाम खाकी के नाम कार्यक्रम में बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर अल्ताफ राजा ने गीतों से समा बांध दिया। तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे गीत पर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सुधा सिंह व सिंगर अल्ताफ राजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भोपाल से आए ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के सिंगर राहुल जोशी ने सुरीली आवाज में गीतों की प्रस्तुत दी। तेरी झलक अशरर्फी श्रीवल्ली नैना मदक गीत गाते हुए सिंगर दर्शकों के बीच पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाते हुए गीत की कुछ कड़ियां दोहराईं। रात 09.30 बजे मंच पर पहुंचे अल्ताफ राजा ने तुमसे कितना प्यार है, दिल में उतरकर देख लो गीत के साथ शुरुआत की। आवारा हवा का झोंका हूं, आ निकला हूं पल दो पल के लिए गीत पेश किया। इसे सुनकर पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने एक रात शहर जाएं हम घर में तेरे लेकिन छत पर न सुला देना हम नींद में चलते हैं सुनाकर युवाओं में जोश भरा।
अल्ताफ राजा ने महोबा पुलिस के सम्मान में एक से बढ़कर एक फिल्मी नगमों की प्रस्तुति दी। इश्क और प्यार का मजा लीजिए, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए, पहले तो कभी-कभी गम था, दोनों ही मोहब्बत के जज्बात पर जलते हैं जैसे गीतों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। इस मौके पर सीओ सिटी रामप्रवेश राय, आयोजक सुनील नाहर, हिमांशु परमार, इरफान, वियोगी शाश्वत, मनोज कुमार मौजूद रहे। बातचीत में अल्ताफ राजा ने कहा कि महोबा आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। यहां के लोग अच्छी शायरी व संगीत समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें