महोबा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना की देखरेख में शहर के राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में प्रतियोगिता कराई गई। इसी तरह खन्ना के परिषदीय विद्यालय चिचारा में निबंध, स्लोगन व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।