फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे दरबार में मइया खुशी मिलती है, जिंदगी मिलती....

विज्ञापन
दुर्गा पंडाल में मां की आराधना करते भक्त - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शारदीय नवरात्र के छठवे दिन भक्तों ने मां कात्यायनी की आराधना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। शहर में जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में सुबह शाम आरती में भक्त बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तेरे दरबार में मइया खुशी मिलती है, जिंदगी मिलती है रोते को हंसी मिलती है जैसे देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना है।
विज्ञापन

मां के प्रति अटूट आस्था व हाथों में पूजा की थाली लिए भक्त भोर से ही देवी मंदिरों के लिए रवाना हो रहे हैं। गुरुवार को भक्तों ने मां के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा अर्चना की। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका, काली माता, सिंहवाहिनी, महेश्वरी माता समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्त माथा टेककर मनौती मांगी। शहर में 12 स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। पूरे दिन पूजा पंडालों में भक्तगीतों की गूंज सुनाई दे रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें