महोबा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार ने आठ लोगों को जिला बदर किया है।
कोतवाली चरखारी के शीतल यादव, सत्यवीर यादव, पंकज व छोटे सिंह, थाना श्रीनगर के इंद्रपाल व प्रकाश, थाना अजनर के राजू यादव और कोतवाली महोबा के मनीष त्रिपाठी को जिला बदर करते हुए छह-छह माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर जाने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने थाना पनवाड़ी के धर्मेंद्र महोबा के सूर्यभान का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया है। (संवाद)