फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण कराने को जुटी भीड़, 59 मरीज आपरेशन के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं व चश्मे दिए। 59 मरीजों के मोतियाबिंद से ग्रसित मिलने पर उन्हें आपरेशन के लिए चयनित करते हुए जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मटौंध सुधीर सिंह, ग्राम प्रधान पप्पू यादव व संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में सिरसी, तिंदुही, अटघार, कहरा, बहिंगा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे दिन में 357 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। 128 लोगों को चश्मा व 200 मरीजों को दवाएं व ड्राप बांटे, जबकि 59 मरीजों के मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका नि:शुल्क आपरेेशन जानकीकुंड चित्रकूट में कराया जाएगा।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. दीपक द्विवेदी, रामनारायण शुक्ला, सचिन मिश्रा ने बताया कि बढ़ती उम्र में नेत्र से संबंधित बीमारियां जन्म ले लेती है। नियमित जांच के साथ उपचार जरूरी है। इस मौके पर संस्थान के संयुक्त सचिव डॉ. एसके सिंह, संरक्षक डॉ. रामभजन सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें