फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम के तहत शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इलाज से ज्यादा उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक बचाव के तरीके को अपनाने के लिए समय में जानकारी हो और सही उम्र में उनका उपचार कर इन खतरों से उन्हें बचाया जा सके। यह बातें जिला अस्पताल परिसर में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाते समय डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर साल जून और दिसंबर में बाल स्वास्थ्य व पोषण माह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए से नेत्र विकार से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, शरीर के विकास में मदद, मलेरिया, डायरिया, खसरा से होने वाली मृत्यु में कमी, श्वसन संबंधी संक्रमण से बचाव होता है। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिला अस्पताल परिसर में 70 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने कहा कि स्वास्थ्य टीम सीएचसी, पीएचसी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाती है। साथ ही जो बच्चों केंद्रों में नहीं आ पाते हैं, उनको डोर-टू-डोर जाकर दवा पिलाई जाती है। यह अभियान 18 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में सीएमएम एसके वर्मा व आरपी मिश्रा सहित वीर सिंह, पीडी अवस्थी, धर्मेंद्र राठौर, अमित मिश्रा, पंकज कुमार व अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें