फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-बांदा पैसेंजर ट्रेन में जहर खुरानों ने दो यात्रियों को लूटा

Thu, 19 Apr 2018 11:13 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ट्रेन और रेलवे स्टेशन में जहर खुरानी की घटनाएं थम नही रही है। गुरुवार को झांसी बांदा पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानों ने दो यात्रियों को निशाना बनाते हुए लूट लिया। गिरोह के सदस्य यात्रियों के पास से जेब में पड़ी हजारों की नगदी व सामान ले गए। गंभीर हालत में जीआरपी पुलिस ने दोनों यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद बांदा के थाना नरैनी के ग्राम रेहुची निवासी अवधेश पुत्र रामप्रताप दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। दिल्ली में ही मध्यप्रदेश के खौरा अजयगढ़ निवासी पुष्पेंद्र 20 पुत्र जगप्रसाद काम करता है। दोनों युवक गुरुवार को दिल्ली से झांसी आए और अपने घर जाने के लिए झांसी बांदा पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए। रास्ते में जहर खुरानों ने दोनों युवकों को पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। दोनों यात्रियों के अचेत होने पर गिरोह के सदस्य जेब में पड़ी हजारों की नगदी और बैग लेकर फरार हो गए।
महोबा रेलवे स्टेशन में ट्रेन आने पर जब यात्रियों ने दो लोगों को बेहोश देखा तो इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बेहोश अवस्था में दोनों यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हालत में सुधार होने पर युवकों ने बताया कि अज्ञात लोग ट्रेन में उनके पास से जेब में पड़ी हजारों की नगदी ले गए है। उधर जीआरपी पुलिस का कहना है कि बेहोशी की हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनके होश में आने पर घटना की सही जानकारी का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें