फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

Thu, 19 Apr 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हैंसर। उमरिया बाजार-बिड़हर घाट मार्ग पर नेतवापुर गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों के बीच टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाए,जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।    
विज्ञापन

  
  क्षेत्र के बईसा गांव निवासी 18 वर्षीय आशीत वर्ष बाइक से बिड़हर घाट से घर लौट रहे थे। जब वह नेतवापुर गांव के करीब पहुंचे तो सामने से गुजरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों के चालक  गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को लोग सीएचसी मलौली पहुंचाए।

घायल युवक रविकुमार जलालपुर जिला अंबेडकरनगर का रहने वाला बताया गया। डॉक्टरो ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  दोनो युवको में से कोई भी हेलमेट नही पहना था। जिससे उनके सिर पर चोट आई है। लोग यहीं कह रहे थे कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो शायद उनके सिर में चोटें नहीं आती।
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल  
रोसया। रामजानकी मार्ग पर गुरूवार की शाम पौली ब्लॉक गेट के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और  घायल सफाई कर्मी को सीएचसी मलौली पहुंचाए।

अतरौलिया गांव निवासी रामजनक पौली ब्लॉक में सफाईकर्मी पद पर कार्यरत है। वह बाइक से घर लौट रहे थे। पौली ब्लाक गेट के पास जैसे ही पहुंचे,वैसे ही सामने से गुजरी कार ने उन्हे टक्कर मार दिया । जिससे 41 वर्षीय सफाई कर्मी रामजनक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें