फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 21 Jan 2018 11:38 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम पहरा में एक किशोरी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ग्राम पहरा निवासी कृष्णा (16) पुत्री शिवराम कुशवाहा शनिवार रात घर पर अकेेली थी, परिवार के सदस्य खेत पर गए थे। रात के समय किशोरी ने फांसी लगा जान दे दी। सुबह घर पहुंचे परिजनों ने फांसी पर शव को लटकते देखा। घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई। पिता ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने यह कठोर कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें