फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा में पति से विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव मकान की दूसरी मंजिल में बने कमरे के छल्ले से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


ग्राम सूपा निवासी विनीता (26) पत्नी राहुल राजपूत गुरुवार को घर पर थी। परिजन खेतों पर गए थे। इसी दौरान विनीता का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर महिला मकान के दूसरी मंजिल में बने कमरे में चली गई। जहां महिला ने पंखे से रस्सी डालकर फांसी लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई।

काफी देर तक पत्नी का आहट न मिलने पर राहुल कमरे में गया तो विनीता का फांसी पर झूलता शव देख उसके होश उड़ गए। ससुरालियों ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों और कोतवाली पुलिस को दी गई। मृतका की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके दो वर्ष का एक पुत्र भी है। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें