फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग में मिली 1.64 लाख की नगदी

Fri, 10 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
बरामद नगदी की गिनती करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कैमाहा बेरियर के पास स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने थाना पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान दो वाहनों से एक लाख 64 हजार 930 से अधिक की नगदी बरामद की है। नगदी से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर नगदी जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट कामता प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष श्रीनगर मधुसूदन शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ कैमाहा बेरियर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी छतरपुर से महोबा की ओर आ रही कार की चेकिंग की गई। इस दौरान कार से 70 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई।

कार सवार मुनीम प्रमोद कुमार ने बताया कि रामराजा कंट्रेक्शन कंपनी टीकमगढ़ द्वारा छतरपुर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वह गिट्टी लेने कबरई जा रहा था। नगदी से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर टीम ने नगदी जब्त कर ली
विज्ञापन



स्टेटिक मजिस्टेट ने कैमाहा बेरियर पर स्कार्पियों को रोककर चेकिंग की। गाड़ी से 94 हजार 930 रुपये की नगदी बरामद की। गाड़ी में सवार बाराबंकी के गुलाम सरीफ ने बताया कि वह कब्बाली का प्रोग्राम करने जबलपुर गए थे। प्रोगाम में 20 हजार रुपये मिले और शेष पैसे ईनाम में मिले थे। टीम ने बरामद नगदी को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें