फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को धारदार हथियार से काट डाला

Fri, 10 Feb 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोट इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को कालिकाबक्स पुरवा के पास जंगल में पड़ा मिला। वह दो दिन पूर्व घर से लापता हुआ था।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने मीननगर के दो लोगों पर घर से बुला ले जाने का आरोप लगाया है। उधर, एएसपी, सीओ व एसओ ने मौके पर पहुंच कर जांच  की है। घटना के पीछे लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। एसओ का कहना है कि परिवारीजनों की तहरीर पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

रामकोट के कंपनी पुरवा मजरा रामपुर टिकवापारा गांव निवासी श्रवण कुमार (35) पुत्र विक्रम पासी पिछले दो दिनों से लापता था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस कुछ कार्रवाई करती, इससे पूर्व ही पता चला कि एक युवक की लाश रामकोट इलाके में कालिकाबक्स पुरवा के पास जंगल में पड़ी है। इस पर एसओ रामकोट व श्रवण के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवारीजन ने श्रवण के रूप में उसकी शिनाख्त की।

बताते हैं कि श्रवण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान देखे गए हैं। परिवारीजनों का कहना है कि पड़ोस के गांव मीननगर निवासी विपुल व सुनील पुत्रगण इंद्रपाल अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ बुधवार शाम घर आए थे और यही लोग श्रवण को बुला ले गए थे, तभी से श्रवण लापता था।

शुक्रवार को उसकी लाश बरामद हुई। पिता ने विपुल, सुनील व पूनम पत्नी स्व. श्यामलाल के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ नामेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि पिता ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि मृतक व आरोपी साझे में सूकर पालन का काम करते थे। इन लोगों के बीच पैसे के लेनदेन का भी विवाद था। एसओ का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें