फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)।
विज्ञापन

गंगा पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के एचआर मैनेजर से फोन पर एक बदमाश के पांच दिन पहले एक लाख रुपए रंगदारी और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर सोमवार की रात मेदिनीपुर चौराहे से आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से हमीद सेतु के बगल में ताड़ीघाट रेलवे लाइन और सिटी रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण का कार्य चल रहा है। रेल कम रोड ब्रिज सड़क का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सिंग्ला कंस्ट्रक्शन की ओर से कराया जा रहा है। कंपनी के एचआर मैनेजर जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के चकसर गांव निवासी विनोद तिवारी के मोबाइल पर बीते एक मार्च को फोन आया। फोन करने वाले ने मैनेजर से पुल निर्माण कार्य कराने के नाम पर एक लाख रुपए रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर निर्माण कार्य बंद कराने की धमकी भी दी। जब कंपनी के एचआर मैनेजर ने ऐसा करने से साफ इंकार किया तो जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अपशब्दों की बौछार शुरू कर दी। उसने रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। एचआर मैनेजर ने इस पूरे मामले की जानकारी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सैनी के साथ अपने उच्च अधिकारियों को दी। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर फोन नंबर के जरिए छानबीन शुरू कर दी। कंपनी के प्लांट साइड एवं कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। देर रात प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मेदिनीपुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध परिस्थितियों में युवक आता दिखा। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मेदिनीपुर गांव के रजत सिंह बताया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एचआर मैनेजर से रंगदारी मांगने के साथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि रंगदारी और धमकी देने वाला पकड़ा गया युवक काफी मनबढ़ एवं शातिर किस्म का है। उससे पूछताछ करने के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें