फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किशोर को पीटकर की फायरिंग

Sat, 18 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
थाना कबरई के गांव सुनैचा में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से करने से बौखलाए दबंगों ने किशोर को पीटकर जान से मारने की नियत से फायर झाेंक दिया। गोली किशोर के पास निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



थाना कबरई के गांव सुनैचा निवासी माया पत्नी रामकरन यादव के भतीजे मुलायम का एक सप्ताह पहले गांव के ही शैलेंद्र, जोगन व सुरेंद्र से विवाद हो गया था। इस पर दबंगों ने मुलायम को पीट दिया था। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना कबरई पुलिस से की थी।

पुलिस से शिकायत करने से बौखलाए दबंगों ने गुरुवार की शाम माया के घर पहुंच गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही माया के पुत्र अंकित यादव को पीटने लगे और जान से मारने की नियत से फायर झाेंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन



घटना के बाद आसपास एकत्र हुए लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। माया की तहरीर पर पुलिस ने शैलेंद्र सिंह, जोगन व सुरेंद्र निवासी ग्राम सुनैचा के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कबरई अमित भड़ाना का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें