फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा घेराव के मामले में पुलिस को दी शिकायत

Sat, 18 Feb 2017 12:38 AM IST
karnal
विज्ञापन
protest - फोटो : bureau
विज्ञापन
 वार्ड नं. 17 में पांच वर्षीय एक छात्र का शव मिलने के बाद शहर में लोगों की ओर से नगरपालिका व नपा प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करने व नगरपालिका का घेराव कर अधिकारियों को नपा से बाहर निकालने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले को लेकर नपा प्रधान व सचिव ने आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर-17 से अचानक लापता पांच वर्षीय छात्र का शव सफाई करते समय 15 फरवरी को नाले में मिला था। शव मिलने के बाद शहर के लोगों ने आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान जेपी शेखपुरा के नेतृत्व सैकड़ों लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया और नपा के बंद होने पर नपा प्रधान के खिलाफ उसके निवास स्थान पर जमकर प्रदर्शन किया था। 16 फरवरी को सुबह फिर प्रदर्शनकारियों ने नपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इसको लेकर नपा प्रधान व नपा सचिव लामबंद हो गए हैं और उन्होंने इस की शिकायत पुलिस थाना में दे दी है। नगरपालिका प्रधान सुभाष गुप्ता व नपा सचिव रविप्रकाश ने बताया कि छात्र की मौत होना बहुत ही दुखदायी घटना है, लेकिन छात्र की मौत पर राजनीति करना भी गलत है। उन्होंने बताया कि नाले की सफाई उन्होंने कई बार करवाई है और बच्चे के लापता होने के बाद डीएसपी राजकुमार वालिया ने नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इस पर उन्होंने सफाई कर्मचारी भेज कर नाले की सफाई करवा दी थी, उसके बाद किसी ने नाले की सफाई करने की शिकायत किसी ने नहीं की। उसके बाद एसडीएम ने नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। उनके निर्देश के बाद तुरंत जेसीबी लगाकर नाले की सफाई का कार्य शुरू करवाया गया। इसके बावजूद भी आप ब्लॉक प्रधान जेपी शेखपुरा शहर के सैकड़ों लोगों को लेकर उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उसके परिवार को धमकाते हुए तोड़-फोड़ करने का प्रयास किया। वहीं, नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को आप ब्लॉक प्रधान जेपी शेखपुरा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग नपा कार्यालय में पहुंचे और नपा को ताला जड़ दिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को नपा से बाहर निकाला। इससे सरकारी कामकाज में बाधा आई। कार्यकारी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि नपा प्रधान सुभाष गुप्ता व नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा ने जेपी शेखपुरा  व अन्य सैकड़ों लोगों के खिलाफ के शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें