फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने की थी जुड़वा बच्चियों की हत्या

Tue, 19 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले ग्राम गुढ़ा में दुधमुंही बच्चियों की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जुड़वा बच्चियों का हत्यारा उनका पिता ही निकला। मंगलवार को पुलिस ने बेटियाें के हत्या के मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना अजनर के ग्राम गुढ़ा निवासी सुखदयाल शराब का आदी था। जिसे लेकर आए दिन उसका पत्नी शहोदरा से विवाद होता था। पति के शराब न छोड़ने पर कुछ दिन पहले उसकी पत्नी पांच माह की जुड़वा बेटी गीता और रीता को छोड़कर मायके चली गई थी। फोन पर कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी के घर न लौटने पर 17 जुलाई को सुखदयाल ने गला दबाकर अपनी बेटियों की हत्या कर दी थी। मायके से लौटी पत्नी शहोदरा ने हत्या की रिपोर्ट अपने पति सुखदयाल के खिलाफ थाना अजनर में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मंगलवार को सुखदयाल को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने घटना करना कबूल लिया। सुखदयाल ने बताया कि उसने साड़ी के पल्लू को फाड़कर बच्चियों का गला दबाया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया साड़ी का पल्लू की बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें