फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंज कसने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - एएसपी

Sat, 09 Dec 2017 11:10 PM IST
mahoba
विज्ञापन
छात्राओं को जानकारी देते एएसपी, मौजूद छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुलपहाड़/श्रीनगर महोबा। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को श्री बाला जी आदर्श हाईस्कूल माध्यमिक विद्यालय मुढ़ारी और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंडरा में छात्राओं को निडर होकर कालेज और स्कूल जाने की बात कहीं। साथ ही किसी तरह की छेड़खानी करने या तंज कसने वालों पर तत्काल डायल 100 और 1090 फोन कर मदद लेने की बात कहीं।

अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने कहा कि नारी सुरक्षा को प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल, कालेज जाते समय या अन्य जगह पर कोई भी अराजक तत्व या मनचला परेशान करता है तो पुलिस को या अपने घर वालों को जरूर बताएं।
विज्ञापन


जिससे मनचले दोबारा इस तरह की हरकत नहीं सकेंगे। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ मधु सूदन शुक्ला ने कहा कि नारी शब्द ही संस्कार और सम्मान का हकदार है। वेदना और संवेदना एक नारी ही इंसान को सिखाती है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्रीनगर उमापति मिश्रा ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंडरा में छात्राओं को नारी सुरक्षा के बावत जानकारी दी साथ ही उन्हें जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है उनकी सुरक्षा को सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए है। अब छात्राएं छींटाकशी होने या परेशान करने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस मौके पर जूनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम दुलारे, महिला आरक्षी रचना देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें