फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने युवती का गाल काटा

Sun, 07 Jun 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा बेलाताल में आंगन में नहा रही युवती को मुहल्ले के शोहदे ने दबोच कर गाल काट लिया। युवती ने आबरू बचाने को उसकी उंगली काट ली। चीख पुकार सुनकर आए माता-पिता को धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों के साथ आया और पीड़िता के घर में घुसकर युवती के माता-पिता और भाई को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं रिपोर्ट दर्ज कराने जाते समय रास्ते में रोककर फिर पिटाई की। पीड़िता के पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक युवती शनिवार को घर के आंगन में नहा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का दिनेश उसके घर में घुस आया और दबोच कर उसका गाल काट लिया। युवती ने शोर मचाया और उसकी उंगली में काट लिया। शोर सुनकर परिजन आ गए तो दिनेश धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बार वह परिजनों के साथ आया और युवती के घर में घुसकर उसके माता-पिता और भाई को लाठी डंडो से पीट दिया। इतना ही नहीं रिपोर्ट दर्ज कराने जाते समय साथियों के साथ रास्ते में टेंपो से उतारकर पीड़िता के माता-पिता की पिटाई की। तहरीर मिलने पर कोतवाली कुलपहाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पीड़िता के परिजनों ने रविवार को कोतवाली प्रभारी की पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पीड़ितों ने एसपी से डाक्टरी परीक्षण कराकर उचित धाराओं में मामला दर्ज कराने की मांग की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दिनेश, पप्पी, हरिश्चंद्र और मुकेश के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें