फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बदमाशों ने दो बाइक सवारों को लूटा

Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 थाना महोबकंठ के माधवगंज गांव तिराहे के पास करीब छह सशस्त्र बदमाशों ने दो बाइक सवार ग्रामीणों की लाठी डंडों से पिटाई कर 25,600 रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस अधीक्षक और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगाराघाट गांव निवासी मानसिंह पुत्र रामप्रसाद लोधी, सुरेश पुत्र हरीसिंह सोमवार की रात को हरपालपुर से अपने गांव बाइक से वापस जा रहे थे। रात करीब 12 बजे माधवगंज तिराहे के पास करीब छह बदमाशों ने दोनों बाइक सवारों को रोककर लाठी डंडों और तमंचे की बट से पिटाई कर दी। इसके बाद मानसिंह से 25 हजार और सुरेश से 600 रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। उसके बाद बाइक की हवा निकालकर बदमाश भाग गए।
चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट मानसिंह ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें