अमर उजाला ब्यूरो
चांजू (चंबा)। चांजू पुल से छलांग लगाने वाली महिला का तीसरे दिन तक कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। वहीं, महिला की तलाश में पुलिस विभाग, मायके पक्ष और ससुराल पक्ष ने मंगलवार को भी सुरंगानी तक सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे पिंकी देवी पत्नी राज कुमार निवासी अरियास ने चांजू पुल से छलांग लगा दी थी। चांजू पुल के दूसरे छोर पर कपड़े धो रही महिला नारो देवी ने महिला को पुल से नीचे छलांग लगाते देखा था। उसने ही ग्रामीणों को सूचित किया था। मंगलवार तक महिला का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि मंगलवार को भी चांजू पुल से छलांग लगाने वाली महिला का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। बहरहाल, अब एक बार फिर से बुधवार को महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन छेड़ा जाएगा।