फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमला

Tue, 13 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते मुख्य बाजार में सोमवार की रात तीन लोगों ने एक शराब ठेकेदार को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। गणेश पंडाल में भजन कर रहीं कई महिलाएं भी भगदड़ में गिर गईं। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। कस्बा श्रीगनर निवासी शराब ठेकेदार रामू
विज्ञापन


शुक्ला की कस्बे के ही अजय तिवारी, हम्मू तिवारी से पिछले कई सालों से रंजिश चल रही है। सोमवार की रात करीब 10 बजे शराब ठेकेदार दुकान बंद करके घर जा रहा था। तभी बाजार के मुख्य चौराहे पर तीन लोगों ने उसकी घेराबंदी कर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद उन लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर

दी। जिससे चौराहे में स्थापित पंडाल में भजन कर रहीं महिलाओं में भगदड़ मच गई। रामू शुक्ला ने अजय तिवारी, हम्मू तिवारी और घप्पू यादव के खिलाफ थाना श्रीनगर में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें