फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो बालक भेजे गए जेल

Tue, 05 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
el savador jail - फोटो : daily mail
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में रविवार को बालक आरिफ की हत्या में नामजद भोला और सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद किशोर जेल बांदा भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर में एसपी आवास के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी निवासी रमजान का छोटा बेटा आरिफ कालोनी में दो दोस्तों के साथ रविवार को खेल रहा था। खेल के दौरान हुए विवाद के बाद एक दोस्त ने तमंचे से आरिफ को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसके बड़े भाई जावेद ने भोला (12) और सलमान (14) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस पर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि तीनों बालक कमरे में रखी पिस्टल को खोल और बंद कर रहे थे। तभी गोली चलने से आरिफ की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें