फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने आग लगाकर जान दी

Sun, 26 Nov 2017 11:00 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कनकुआ महोबा।
विज्ञापन

 थाना महोबकंठ के ग्राम माधवगंज में एक गर्भवती महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन मेडिकल कालेज झांसी ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।


ग्राम माधवगंज निवासी रजनी (25) पत्नी यशपाल यादव गर्भवती थी। शनिवार की रात रजनी ने कमरे में अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर दौड़े ससुरालीजनाें ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन मेडिकल कालेज झांसी ले गए। रविवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति यशपाल ने बताया कि रजनी गर्भवती थी। घटना से वह आहत हैं।
विज्ञापन


पुलिस मृतका के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष दिलीप मिश्रा का कहना है कि महिला के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें