एसपी के फरमान पर सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल पर लगाया रोक
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सुबह 7.30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पालिका और नगर पंचातयों में मतदान शुरू हुआ। बूथों पर मतदान के लिए जेब में मोबाइल लेकर लोग कतार में खड़े थे। लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी परवाह नहीं थी। बूथों पर पहुंचे डीएम, एसपी और प्रक्षेक ने मतदान करने बूथ पर पहुंचे लोगों के पास से मोबाइल हटवाया।
नगर पालिका के होली एंजल पब्लिक स्कूल पर अफसरों का काफीला दिन में करीब 9 बजे पहुंचा। बूथ के अंदर मौजूद एक महिला मोबाइल पास में रखी थी। एसपी ने हिदायत देते हुए मोबाइल उसका ले लिया। इसका वीडियोग्राफी भी कराया। इसके अलावा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी,रामनाथ देवरिया समेत कई बूथों का जायजा लिया। पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय पर सुरक्षा में तैनात एक सिपाही को एसपी ने फटकार लगाया। उसकी ड्यूटी छत पर थी। लेकिन वह नीचे मौजूद था। इसके अलावा पोलिंग एजेंट बनने वालों व कैंपस में मौजूद वोटरों का मोबाइल सीओ सिटी ने कब्जे में ले लिया।