फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपहाड़ कोतवाली के एसएचओ व दो दरोगा निलंबित, सिपाही बर्खास्त

Tue, 24 Apr 2018 11:35 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

अवैध बालू से भरे पकड़े गए ट्रैक्टर को थाने ले जाते समय महिला की कुचलकर मौत के बाद हुए बवाल में लापरवाही उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने कोतवाली कुलपहाड़ के एसएचओ और दो दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है जबकि एक सिपाही को निलंबित करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की है जबकि एक दरोगा के खिलाफ बर्खास्तगी के लिए उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की गई है। 
     
गौरतलब है कि मुढ़ारी-अकौनी के बीच कुछ ग्रामीण सोमवार को अवैध खनन कर नाले से बालू निकालकर ट्रैक्टर में ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर चालक भाग गया। एक सिपाही उसका ट्रैक्टर चलाकर कोतवाली कुलपहाड़ ले जाने लगा। ट्रैक्टर चालक की चाची व किसान यूनियन की महिला शाखा जिलाध्यक्ष चंद्रकली (40) पत्नी रामस्वरूप ट्रैक्टर के आगे आकर विरोध कर रही थी। तभी ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर के समीप जाम लगाकर पुलिस पर पथराव किया था। महिलाओं ने सिपाहियों को चप्पल लेकर दौड़ाकर पीटा था। डीएम और एसपी के आश्वासन पर जाम खुल सका था। पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कुलपहाड़ के प्रभारी निरीक्षक मधुसूदन शुक्ला, एसआई राजा दुबे व एसआई सुमित नारायण तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि मामले में दरोगा सुमित नारायण व सिपाही वंशगोपाल के खिलाफ तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन सिपाही वंशगोपाल पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। जिसे निलंबित करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। आरोपी दरोगा को जेल भेजा जा रहा है जबकि सिपाही की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दरोगा सुमित नारायण की बर्खास्तगी के लिए भी उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। एसपी की इस कार्रवाई से लापरवाह पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है। थानाध्यक्ष अजनर के खिलाफ भी एसपी ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें