फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी पुत्र ने माता-पिता को पीटकर घर से निकाला

Sun, 20 May 2018 11:03 PM IST
mahoba
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करने आए वृद्ध दंपति - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला रायकोट में कलयुगी पुत्र ने शनिवार की रात वृद्ध माता-पिता को पीटकर घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। डरे सहमे दंपति रात भर खुले आसमान के नीचे कीरत सागर तालाब के किनारे बैठकर समय काटते रहे। सुबह होने पर पीड़ित दंपति ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रायकोट निवासी रुकमन पत्नी भइयालाल ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र प्रमोद शराब का आदी है और घर में अक्सर मारपीट व गाली गलौज करता है। शनिवार रात पुत्र ने शराब के नशे में माता पिता से मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल माता पिता पूरी रात कीरत सागर तालाब के किनारे बैठे रहे। रविवार की सुबह वृद्ध दंपति ने शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वृद्ध दंपति ने बताया कि पुत्र व बहू की प्रताड़ना से वह परेशान है। किसी तरह मेहनत मजदूरी करके पेट भर रहे है लेकिन पुत्र और बहू उन्हें घर पर रहने नहीं दे रहे है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें